Rampur News: शिक्षकों की समस्याओं पर शहर में निकाला मशाल जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:14 AM IST
रामपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की ओर से बुधवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनकी मांगों को लेकर शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारी काफी संख्या में शामिल हुए।
प्रदेशीय आह्वान पर प्रदेश महामंत्री पूर्व शिक्षक विधायक रामबाबू शास्त्री के नेतृत्व में यह मशाल जुलूस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस से शुरु होकर विभिन्न मार्गाें से गुजरकर आंबेडकर पार्क में पहुंचा। यहां पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति बिलकुल गंभीर नहीं है। बार बार ज्ञापन देने, वार्ता और आश्वासन के बाद भी शिक्षकों की समस्या जस की तस बनी हुई है। इसलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश भर के शिक्षक एक दिसंबर को विधान सभा का घेराव करेंगे।उसी क्रम में शिक्षकों में चेतना जाग्रत करने के लिए आज पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकाल जा रहा है। इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, पीयूष श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।