रामपुर

Rampur News: हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस समेत चार टीम गठित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Thu, 30 Nov 2023 01:15 AM IST

शाहबाद। डंडों से पीटकर की गई मज़दूर हत्या के खुलासे के लिए थाने से तीन टीमें और एक सर्विलांस टीम काम कर रही है। इस हत्याकांड से संबंधित पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

72 घंटे पूर्व सोमवार सुबह को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी नन्हे (40) का शव रक्तरंजित हालत में एक किलोमीटर दूर नज़दीकी दूसरे गांव जाहिदपुर स्थित कब्रिस्तान के निकट घूरे पर पड़ा हुआ मिला था। शव के सर में गहरी चोटें के निशान थे। शव के पास में ही दो यूकेलिप्टिस के डंडे मिले थे। उन डंडों पर खून लगा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने मौके से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए लैब भेज दिया था। हत्या की सूचना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस की पूछताछ में मृतक के परिवार में कोई मोबाइल फोन न होने की बात सामने आई थी। इस हत्या के खुलासे के लिए शाहबाद थाने से तीन टीमो का गठन किया है। साथ ही एक सर्विलांस की टीम भी जुटी हुई है। हत्या के 72 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। लेकिन पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले है। कई मोबाइलों के नंबरों को सर्विलांस पर लगा रखा है। पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए प्रत्येक बिंदु पर काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि एक-दो दिन में हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। हत्यारोपी बेनकाब कर दिया जाएगा। सीओ केएन आंनद ने बताया कि टीमें हत्यारोपी को पकड़ने के लिए कार्य कर रही है। कुछ गांव से अहम सुराग मिले है। जल्द हत्यारोपी सामने होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button