रामपुर

Rampur News: किसानों ने गन्ने की पेराई न होने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Fri, 01 Dec 2023 01:40 AM IST

बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मिल में गन्ने की पेराई न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक से मुलाकात कर किसानों के गन्ने के पेराई तत्काल चालू कराने की मांग की।

बृहस्पतिवार को कुछ किसानों द्वारा भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी को फोन पर सूचना दी कि कई दिन से वह लोग गन्ना लेकर चीनी मिल में खड़े हैं। मिल प्रशासन किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। यह सूचना पाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्या को जाना। इसके बाद किसान आक्रोश जताते हुए चीनी मिल प्रबंधक के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय मौजूद प्रबंधक आर के जैन से किसानों ने मुलाकात कर चीनी मिल न चलने की वजह पूछी तो उन्होंने मशीनों में तकनीकी खराबी आने की बात कही। इस दौरान किसानों ने हंगामा करते हुए गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कई करोड़ रुपए लगाने के बाद भी अगर चीनी मिल नहीं चल रही है तो वह पैसा कहां लगा जो शासन से आया था। उनका कहना था कि किसान कई दिन से परेशान हैं और गन्ना लिए खड़े हैं। किसानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 23 नवंबर को चीनी मिल का उद्घाटन हुआ था और आज तक मात्र 3000 क्विंटल गन्ने की ही पेराई हुई है। जबकि, मिल द्वारा 24 घंटे में 20000 क्विंटल गन्ने की पेराई होती है। आज सात दिन होने जा रहे हैं और आज भी फैक्ट्री में पेराई बंद है। मिल प्रबंधन ने 24 घंटे के अंदर सुचारू रूप से मिल चलने का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि मिल में अगर सुधार नहीं हुआ और किसानों का शोषण बंद नहीं हुआ तो एक सप्ताह में बड़ा आंदोलन चीनी मिल पर किया जाएगा। हंगामा करने वालों में मुराद खान, शानू खान, अब्दुल्ला खान, नादिर मिया, मोहम्मद तालिब, परमजीत सिंह, मक्खन सिंह चौहान, रणजीत सिंह, महावीर सागर आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button