Rampur News: विद्युत विभाग ने शुरू की किसान के उत्पीड़न की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:38 AM IST
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के आदेश पर उप सचिव कैलाश चंद्र जोशी ने क्षेत्र के एक किसान द्वारा की गई भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत में आरोपी अशोकनगर विद्युत उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ जांच करने के निर्देश पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सीहोर निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ के अध्यक्ष से शिकायत की थी कि उनके पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद अशोकनगर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने विद्युत कनेक्शन ट्रांसफर करने व लोड बढ़ाने के नाम पर भ्रष्टाचार का कार्य किया और उनका उत्पीड़न किया। हरेंद्र सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप सचिव को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उपसचिव कैलाश चंद जोशी ने मामले की जांच के निर्देश पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ के प्रबंध निदेशक को दिए हैं। पीड़ित किसान का कहना है कि शीघ्र ही संबंधित विभाग ने उनके मामले में जांच शुरू कर दी है।


