रामपुर

Rampur News: आजम-अब्दुल्ला की जमानत याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

Connect News 24

रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले की सुनवाई आठ दिसंबर को होगीसपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम इन दिनों दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सीतापुर और हरदोई की जेल में सजा काट रहे हैं। दोनों ही पालिका की सफाई मशीन जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में भी नामजद हैं। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में दोनों की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई है। शुक्रवार को इसकी सुनवाई प्रभारी एमपी-एमएलए सेशन ट्रायल कोर्ट में हुई। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।

विवेचक से पूरी नहीं हो सकी जिरह

रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में विवेचक दरोगा लखपत सिंह ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। दूसरी ओर अब्दुल्ला के दो पैनकार्ड मामले में सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button