बदायूं

Budaun News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने कहा-हत्या

Connect News 24

Married woman's body found hanging, family members say murder

मुजरिया के रसूला गांव में मामले की जानकारी करती पुलिस। संवाद

ससुराल वाले फरार, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव रसूला में रविवार शाम करीब पांच बजे विवाहिता पूजा (19) का शव फंदे से लटका मिला। उसके ससुराल वाले घर से भाग गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूजा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतरई निवासी पूजा की शादी जुलाई 2023 में रसूला के जोगेंद्र के साथ हुई थी। उसके भाई राजकुमार का कहना है कि उन्होंने बहन की शादी में अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था लेकिन उससे ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह और दहेज देने की मांग कर रहे थे।

उसने आरोप लगाया कि जब ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं हो पाई तो उन्होंने पूजा को परेशान करना शुरू कर दिया। उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप लगाया कि रविवार शाम जोगेेंद्र और उसके परिवार वालों ने पूजा की हत्या कर दी और उसका शव फंदे से लटका दिया। उसके बाद घर से भाग गए।

इधर जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर रेनू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। बाद में सीओ चंद्रपाल सिंह भी आ गए। इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button