बदायूं

Budaun News: दवा व्यापारी से एक लाख की लूट

Connect News 24

Loot of Rs 1 lakh from drug dealer

मूसाझाग थाने में घटना की जानकारी देता व्यापारी। संवाद

– मेडिकल स्टोरों से भुगतान लेकर ऑटो से लौट रहा था व्यापारी

– मौसमपुर गांव के नजदीक बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र में रविवार शाम दवा व्यापारी से एक लाख रुपये लूट लिए गए। व्यापारी सिरसा सिसैइया गांव के मेडिकल स्टोरों से दवा का भुगतान लेकर ऑटो से लौट रहे थे। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी रचित गुप्ता दवा व्यापारी हैं। दातागंज और मूसाझाग थाना क्षेत्र के तमाम मेडिकल स्टोरों पर दवा देते है। वह प्रत्येक रविवार और शनिवार को भुगतान लेने निकलते हैं। रविवार को वह मेडिकल स्टाेरों से भुगतान लेने आए थे।

शाम के समय वह एक ऑटो से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा सिसैइया के मेडिकल स्टोरों से भुगतान लेकर लौट रहे थे। उनके बैग में करीब एक लाख रुपये थे। बताते हैं कि जब वह सिरसा सिसैइया गांव से ऑटो में सवार हुए, तभी दो बदमाश ऑटो के पीछे लटक गए।

जैसे ही ऑटो मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर के नजदीक पहुंचा तभी बदमाशों ने पीछे से धारदार हथियार से उसका पर्दा काट दिया और पीछे से ही व्यापारी का बैग उठाकर चलते ऑटो से कूद गए।

चालक ने यह देखकर ऑटो को रोक लिया। उनको पकड़ने के लिए जैसे ही चालक ने ऑटो घुमाया तो बदमाशों ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया। इससे व्यापारी और चालक डर गए। बाद में बदमाश मौके से भाग गए। सूचना पर दातागंज और मूसाझाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मूसाझाग पुलिस व्यापारी को थाने ले गई। काफी देर तक बदमाशों की तलाश चलती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह चोरी का मामला है। तहरीर आई है, उसके अनुसार कार्रवाई की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button