दर्दनाक: एक हादसे ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, राजेश की थी शादी, बेटा-बेटी से मौत निसंतान हो गए रामलड़ैत

Road Accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद-शाहजहांपुर रोड पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से गर्भवती महिला और चार साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सात लोगों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजा है।
कांट थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के मंझरा दिबियापुर निवासी राजेश (19) अपनी बहन सात महीने की गर्भवती प्रियांशी (27) व चार साल की भांजी पायल को बाइक से हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव नौगवां स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था। राजेश की बाइक शाहजहांपुर रोड पर बारहपत्थर और याकूबपुर चौराहे के बीच थी।
इसी दौरान जलालाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बोलेरो सवार मुरारी की 14 वर्षीय बेटी खुशबू, विपिन की 22 वर्षीय बेटी शिवी, राजबहादुर की 13 वर्षीय बेटी अंजलि, रूपराम का पांच वर्षीय बेटा प्रेमवीर, राजबहादुर का 10 वर्षीय बेटा गौरव के अलावा आशाराम व बोलेरो चालक सुशांत को काफी चोटे आईं। ये सभी चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव अरुआ खानपुर के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले विपिन की बेटी शिवी की शादी जलालाबाद के गांव आमखेड़ा में हुई थी।



