बरेली

दुस्साहस: महिला के घर में घुसा युवक, उतारे कपड़े; धमकी दी- तू मेरी न हो सकी तो परिवार सहित जान से मार दूंगा

Connect News 24

young man entered the house and molested the woman in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में एक युवक ने दुस्साहिक हरकत की है। बारादरी थाना क्षेत्र में पड़ोसी के घर में घुसकर युवक ने महिला व बच्चों के सामने ही अपने कपड़े उतार दिए। इतना ही नहीं, उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। उसके बच्चे रोने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी युवक महिला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 

पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर वह घर में बच्चों के साथ थी। पड़ोसी युवक मुजीब उसके घर में घुस आया। बच्चों के सामने ही वह निर्वस्त्र हो गया। वह महिला से अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि तू मेरी न हो सकी तो तुझे, तेरे पति व परिवार को जान से मार दूंगा। विरोध करने पर महिला से मारपीट की।

ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button