बदायूं

Budaun News: बरेली के बुजुर्ग को गोताखोरों ने बचाया

Connect News 24

Divers saved Bareilly's elderly

कछला में गोताखोरों के साथ मौजूद बरेली निवासी जगदीश।

कछला घाट पर रविवार शाम का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। बरेली निवासी बुजुर्ग जगदीश को गंगा में बहता देख गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में बुजुर्ग को देर रात उनके परिचित को बुलाकर सौंप दिया गया।

बुजुर्ग जगदीश बरेली में इज्जतनगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर इलाके में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक- रविवार शाम करीब पांच बजे गोताखोरों की नजर गंगा में बहते बुजुर्ग पर पड़ी तो तीन नाव सवार गोताखोरों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कछला चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग ने अपना नाम जगदीश बताया। देर रात करीब 11 बजे जगदीश को बरेली से उनके परिचित को बुला कर उनके हवाले कर दिया गया। जगदीश ने पूछे जाने पर बताया कि वह शाम चार बजे कछला घाट पर स्नान को गए थे, डुबकी लगाते समय बैरिकेडिंग की रस्सी हाथ से छूटने पर बह गए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button