रामपुर
अब्दुल्ला ने कराया शांत: आजम की सभा में भिड़े समर्थक, शानी खां को कार्यकर्ता ने मारा थप्पड़, नेता बोले- अफवाह

आजम खां
– फोटो : एएनआई
विस्तार
शुक्रवार की रात आजम खां की चुनावी सभा समाप्त होने के बाद उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक कार्यकर्ता ने शानी खां को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने मामले को शांत कराया। हालांकि शानी खां का कहना है धक्कामुक्की हुई थी, थप्पड़ मारने की बात गलत है। इस तरह की अफवाह विरोधी फैला रहे हैं।