बरेली

International Dance Day: अंतरराष्ट्रीय कलाकार नलिनी-कमलिनी के लिए नृत्य का तीर्थ है बरेली

Connect News 24

Bareilly is the pilgrimage of dance for classical dancers Nalini-Kamlini

अंतरराष्ट्रीय कलाकार नलिनी-कमलिनी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के अस्थाना परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंतरराष्ट्रीय कलाकार नलिनी व कमलिनी के लिए बरेली शहर बेहद खास है। वह कहती हैं कि जहां प्रसिद्ध गुरु जितेंद्र महाराज ने नृत्य साधना की, वह शहर नृत्य की दुनिया में तीर्थ से कम नहीं है। बदलते दौर के साथ नृत्य में आधुनिकता जरूर आई है, मगर शहर के लिए भाव वैसा ही है।

भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनमोहने वाली जोड़ी नलिनी और कमलिनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ा नाम हैं। वर्ष 2022 में उनको इस क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर उन्होंने नृत्य की साधना, बरेली शहर से लगाव व जितेंद्र महाराज के बारे में चर्चा की। 

आगरा में पैदा हुईं नलिनी और कमलिनी ने बताया कि उनके पिता का घर बरेली के कूंचा सीताराम में स्थित है। वह अक्सर बरेली आती हैं और यहां के त्रिवटीनाथ मंदिर व बड़ा बाजार का भ्रमण करती हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर को झुमके, सुरमे के साथ नृत्य और सुंदरता के लिए भी जाना जाता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button