रामपुर
कोर्ट में छलका अब्दुल्ला का दर्द: ‘ठंड में नमी भरी जमीन पर सुलाता है जेल प्रशासन, नहाने को मिलता है ठंडा पानी’

अब्दुल्ला आजम खां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात साल की सजा काट रहे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां का दर्द कोर्ट में बयान दर्ज कराते समय छलक गया। अब्दुल्ला ने कहा, जेल प्रशासन उन्हें नमी भरी जमीन पर सुलाता है और नहाने के लिए टैंक का ठंडा पानी देता है। ऐसी सर्दी में यह सब सहन करना मुश्किल हो रहा है। कोर्ट ने उनकी बात को गंभीरता से सुनकर हरदोई जेल प्रशासन को लाइन पर लिया और जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही जेल मैनुअल के हिसाब से सुविधाएं देने के आदेश दिए हैं।