डूंगरपुर मामला: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीतापुर जेल से पेश हुए आजम खां, 12 जनवरी को होगी सुनवाई

आजम खां
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
डूंगरपुर बस्ती में घर में घुसकर मारपीट व डकैती और आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में सपा नेता आजम खां ने अधिवक्ता के माध्यम से सबूत पेश करने के लिए समय मांगा है। अब कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 12 जनवरी को करेगी। सुनवाई के दौरान सपा नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीतापुर जेल से कोर्ट में पेश हुए।
गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के 12 मुकदमे वर्ष 2019 में दर्ज हुए थे। यह सभी मामले बस्ती में रहने वाले लोगों की ओर से दर्ज कराए गए थे। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन, फिरोज खां, रानू खां, धर्मेंद्र चौहान, फसाहत अली खां शानू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा आजम खां को आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है।
आरोप है कि आजम खां के इशारे पर ही घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सपा नेता आजम खां की सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। पेशी के दौरान सपा नेता के अधिवक्ता ने कोर्ट में सफाई पेश करने के लिए समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 12 जनवरी की तारीख निश्चित कर दी।