रामपुर

जयाप्रदा की बढ़ी मुश्किलें: कोर्ट में मुचलका जब्त, फिर से जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Connect News 24

Non-bailable warrant issued again against Jayaprada

जयाप्रदा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में फरार चल रहीं पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा को बुधवार को कोर्ट ने फिर झटका दिया। कोर्ट ने समय देने का उनका प्रार्थनापत्र खारिज करते हुए मुचलका धनराशि जब्त कर ली। साथ ही जमानतियों की फाइल भी खोल दी है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तार के लिए एसपी को फिर आदेश दिए।

इस मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। पूर्व सांसद के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान केमरी और स्वार थाने में आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे। यह मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं, लेकिन पूर्व सांसद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं। 

कोर्ट ने कई बार उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी को आदेश दिए थे। पुलिस भी उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन फिर भी वह हाजिर नहीं हुईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button