बदायूं

कछला घाट पर हादसा: कलश विसर्जन के दौरान गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत, चार की गोताखोरों ने बचाई जान

Connect News 24

Two children died due to drowning in the Ganga during kalash visarjan at Kachla Ghat

कछला घाट पर खड़े श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में कछला घाट पर रविवार को कलश विसर्जन के दौरान दो किशोरी और तीन किशोर गंगा नदी में बह गए। चीख पुकार के बाद जुटे गोताखोरों ने चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो की डूबकर मौत हो गई। उनकी मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। 

हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के गांव रति का नगला में ग्रामीणों ने श्रीमद भागवत कथा कराई थी। कथा के बाद कलश विसर्जन को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कछला गंगा घाट पर आए। परिवार के बच्चों की मौजूदगी में महिलाओं समेत लोगों ने कलश विसर्जन शुरू किया। उसी दौरान डुबकी लगाते समय प्रियांशु (16) पुत्र वीरपाल सिंह बहने लगा। 

गोताखोरों ने बचाई चार की जान 

बच्चों को लगा कि प्रियांशु तैर रहा है। उसे देख शिवानी (12) पुत्री मोहन लाल, पूनम (13) पुत्री ब्रजेश, विकास (15) पुत्र वकील और पवन (16) पुत्र पीतांबर भी आगे बढ़ गए। पांचों बहने लगे तो उनके परिजनों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर गोताखोर फजले, गोविंद और जीतू मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने पवन, पूनम और विकास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

मृतक प्रियांशु और शिवानी के फाइल फोटो 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button