बरेली

SSP प्रभाकर चौधरी ने की कार्रवाई: एक चौकी प्रभारी निलंबित, दूसरा लाइनहाजिर; बिना रिश्वत नहीं करते थे कोई काम

Connect News 24

SSP Prabhakar Chaudhary suspended the inspector in Bareilly

एसएसपी प्रभाकर चौधरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भ्रष्टाचार के मामलों में किला थाने की मलूकपुर चौकी के प्रभारी रिंकू सिंह को निलंबित कर दिया है। किला चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को लाइनहाजिर किया गया है। सट्टेबाजों, जुआरियों से दोस्ती और चौकी में पार्टी होने की तस्दीक पर दोनों नपे हैं।

गोपनीय शिकायतों के लिए जारी नंबर पर आने वाली सूचनाओं की जांच में पता लगा कि दोनों चौकियों पर फरियादियों की शिकायतों पर गौर नहीं किया जाता। मलूकपुर चौकी इंचार्ज आशुतोष द्विवेदी को लेकर बताया गया कि इलाके के सट्टेबाज और जुआरी अक्सर चौकी में उनके साथ बैठते हैं और यहीं पर उनकी पार्टी होती है। चौकी के कुछेक सिपाहियों व आसपास के लोगों ने भी इसकी तस्दीक की। द्विवेदी के बारे में बताया गया कि वह बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते।

ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया

किला चौकी प्रभारी के खिलाफ भी इसी तरह के आरोप थे। दो दिन पहले एक लड़की ने भी किला चौकी में हंगामा किया था। एसएसपी ने गोपनीय जांच कराई तो अधिकतर आरोप सही साबित हुए। मलूकपुर चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायतों की ज्यादा प्रभावी तरीके से तस्दीक हुई। एसएसपी ने उन्हें निलंबित और किला चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button