बदायूं

अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाए : गुलाब देवी

Connect News 24

Action should be taken against illegal encroachers: Gulab Devi

कटरा सआदतगंज में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करतीं राज्य मंत्री गुलाब देवी। स्रोत-सूच

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री/ जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की, साथ ही ग्राम समाज, सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 10 लाभार्थियों को लैपटॉप, दुग्ध विकास विभाग की नंद बाबा योजना के सात लाभार्थियों को प्रतीक चिह्न और 5100 का बैंक ड्राफ्ट देकर सम्मानित किया।

प्रभारी मंत्री ने चकबंदी अधिकारियों से कहा कि उड़ान चक ग्रामों में परेशानी का सबब न बनें। ध्यान रखें कि सिर्फ अनुमति प्राप्त पट्टेधारक ही खनन करें। इसके अतिरिक्त अवैध खनन को प्रत्येक दिशा में रोका जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पात्रों को ही मिले। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि जिले में 11582 लाभार्थियों को नए आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। अब तक 30 हजार 300 लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड का लाभ लिया है।

जिले में 381 हेल्थ व वैलनेस सेंटर बनाए जाने हैं। इस मौके पर डीएम मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा, राहत सामग्री बांटी

बदायूं। जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने दातागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से वार्ता कर उनको आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री व सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने 11 नए राशन कार्ड भी पात्रों को वितरित किए।

राहत चौपाल में 300 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। वहीं प्रभारी मंत्री ने पांच पुरुष, पांच महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से सामग्री का वितरण किया। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दातागंज के ग्राम जटा, ठकुरी नगला, जसवंत नगला, कमलइयापुर, प्रेमी नगला, अहमद नगर बछौरा, कमलु नगला व बेहटी भी प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि जटा के 172, ठकुरी नगला के 68, जसवंत नगला के 20 व प्रेमी नगला के 36 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button