बदायूं

Budaun News: जिला जज ने दातागंज मुंसिफी भवन का किया मुआयना

Connect News 24

स्पेशल जज अखिलेश और मजिस्ट्रेट रिचा शर्मा भी रहे साथ

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं/दातागंज। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने दातागंज मुंसिफी का सोमवार को निरीक्षण किया। जिला जज के साथ स्पेशल जज अखिलेश कुमार गुप्ता और दातागंज में नवनियुक्त मजिस्ट्रेट रिचा शर्मा भी निरीक्षण के समय साथ रहे। जल्दी ही दातागंज की मुंसिफ कोर्ट में कार्य शुरू होने की संभावना है।

हाईकोर्ट इलाहाबाद के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती द्वारा शनिवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिचा शर्मा को दातागंज मुंसिफ कोर्ट का न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी क्रम में दातागंज मुंसिफी बार एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा दीक्षित ने रिचा शर्मा को फूलमाला पहनाकर और सचिव त्रिवेंद्र सिंह यादव ने जिला जज को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुंसिफी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव दिनेश बाबू सक्सेना, केपी सिंह, अजय कुमार गुप्ता मोहम्मद रऊफ सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button