Budaun News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक

कछला से शिवलिंग की झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद
दिन भर शिवालयों में लगी रही श्रद्धालुओं की लाइन, देर रात तक जारी रहा सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। इस बार सावन जुलाई के साथ अगस्त भी चला। अधिक मास होने के कारण इस बार चार की बजाय आठ सोमवार पड़े। अंतिम सोमवार होने के कारण रविवार को ही हजारों शिवभक्त कछला से जल भरकर लाए थे, जिन्होंने सोमवार को शहर के बिरुआवाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत जिले के अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया। ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
सावन के पिछले सोमवार की तरह अंतिम सोमवार को भी शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह रहा। जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। शहर के गौरी शंकर देवालय, बिरुआवाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर समेत कई शिवालयों में दिन भर शिवभक्तों की लाइन लगी रहीं।
सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ भी खूब रही। शिव भक्तों ने सावन के अंतिम सोमवार को उपवास भी रखा। शिवालयों में शाम को विशेष आरती का आयोजन किया गया। शाम को भी मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उधर, ग्रामीण इलाकों के शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिरों के बाहर फूल, बेलपत्र आदि भी जमकर बिके
–
जलाभिषेक से पहले हाईवे पर कांवड़ियों की धूम
उझानी। सावन महीने के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक से पहले रविवार पूरी रात कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर रहा। कांवड़ यात्रा भी चलती रही। कांवड़ियों ने मनमोहक झांकियां भी सजाईं।
कांवड़ यात्रा ने रविवार देर शाम से जोर पकड़ लिया। कछला गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ियों की टोलियों ने बरेली-मथुरा हाईवे के रास्ते शिव मंदिरों की ओर निकलना शुरू किया तो हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे सुनाई दिए। बदायूं के कांवड़ियों ने शिवलिंग की झांकी बनाई।
इसके अलावा मंदिर के रूप वाली झांकियां भी लोगों का आकर्षण बनीं। सोमवार प्रात: करीब 10 बजे तक कांवड़ियों की टोलियों से हाईवे गुलजार रहा। बाइक सवार कांवड़ियों की टोलियों की धूम रही। कलाकारों के साथ थिरकते कांवड़ियों की टोलियों में सर्वाधिक संख्या युवा वर्ग की रही। संवाद
–
कई जगहों पर लगाए गए भंडारे, कांवड़ियों को प्रसाद वितरण
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित सीताराम तिराहे पर सोमवार को सावन के उपलक्ष्य में बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने विशाल भंडारा आयोजित कराया। नगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने यहां पंहुचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने यहां सबसे पहले बाबा भोलेनाथ को भोग लगाया। उसके बाद 101 कन्याओं को सहभोज कराने के बाद भंडारे को शुरू किया।
इस मौके पर आशु शर्मा, हर्ष सोमानी, प्रशांत यादव, निखिल दीक्षित, हिमांशु आदि भक्तों का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर एवं अंबियापुर में शिव मंदिर पर बाबा भोलेनाथ का भंडारा कराकर पुण्य लूटा।
उसावांं। सावन के अंतिम सोमवार को भाजपा नेता शैलेश पाठक ने मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम मरौरी में पंडाल लगाकर पटना देवकली के शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की सेवा की व सब्जी पूड़ी का श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। सुबह आठ बजे शुरू हुआ भंडारा शाम साढ़े छह बजे तक चला। इसमें अंकित पाठक, पंकज मिश्रा, मनोज सोलंकी, पवन गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

कछला से शिवलिंग की झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

कछला से शिवलिंग की झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

कछला से शिवलिंग की झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

कछला से शिवलिंग की झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

कछला से शिवलिंग की झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

कछला से शिवलिंग की झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

कछला से शिवलिंग की झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद



