बदायूं

स्वच्छ सर्वेक्षण : गांवों में पहुंचकर टीम ने किया सत्यापन, रिपोर्ट बनाई

Connect News 24

Swachh Survekshan: After reaching the villages, the team did the verification, prepared the report

राज्य स्तरीय टीम ने गोशला का किया निरीक्षण।

अपनी रिपोर्ट तैयार कर देेंगे उच्चधिकारियों को रिपेार्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 के तहत ओडीएफ प्लस में चयनित 15 मॉडल गांवों को राज्य स्तरीय टीम ने पहुंचकर देखा। सात सदस्यीय टीम गांव ने सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत ब्लाॅक व जिला स्तर के सर्वे में बेहतर स्थान पाने वाले ब्लॉक अंबियापुर की ग्राम पंचायत रिसौली, ब्लॉक आसफपुर की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर, ब्लॉक इस्लामनगर की ग्राम पंचायत अचलपुर, सादातपुर नाचनी व चंदोई, ब्लॉक समरेर की ग्राम पंचायत मैल्हापुर व ब्राहमपुर, ब्लॉक उझानी की ग्राम पंचायत बदायूं चूंगी बाहर, शेखूपुर व हजरतगंज, ब्लॉक वजीरगंज की ग्राम पंचायत वनकोटा व हतरा, ब्लॉक सहसवान की ग्राम पंचायत उघैती पट्टी गर्वी, ब्लॉक जगत की ग्राम पंचायत पडौआ, ब्लॉक सालारपुर की ग्राम पंचायत मलिकपुर के नाम योजना के चयनित हुए हैं।

ऐसे में राज्य स्तरीय सात सदस्यीय टीम ने गांवों में पहुंचकर अपनी रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। टीम के साथ एडीपीआरओ नितिन कुमार, विश्व रंजन प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार भारद्वाज, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button