बरेली SSP की बड़ी कार्रवाई: कटरी कांड का आरोपी सुरेश प्रधान भूमाफिया घोषित, गैंग में 26 गुर्गे शामिल

सुरेश प्रधान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साल की शुरुआत में बरेली के गोविंदपुर की कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर सुरेश पाल सिंह तोमर और चंडीगढ़ निवासी परमवीर पक्ष में गोलीबारी में तीन लोग मारे गए थे। परमवीर का गैंग पहले बना दिया गया था, अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सुरेश प्रधान का गैंग चार्ट बनाकर उसे बतौर सरगना घोषित किया है।
गोविंदपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर रायपुर हंस गांव निवासी सुरेश पाल सिंह तोमर और चंडीगढ़ निवासी परमवीर पक्ष में गोलीबारी हुई थी। तीन लोग मारे गए थे। दोनों पक्षों के कई लोगों को जेल भेजा गया था। इस कांड में आगरा के पाठक बंधुओं की भूमिका भी सामने आई थी। इन लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
ये भी पढ़ें- पढ़ाई की ऐसी लगन: बारिश के बाद भी निकली स्कूल को, जलभराव में फिसलकर ट्रांसफार्मर से चिपकी; करंट लगने से गई जान
अब फरीदपुर इंस्पेक्टर की आख्या पर सुरेश प्रधान और उसके 26 साथियों का भूमाफिया गिरोह पंजीकृत किया गया है। आगरा निवासी पाठक बंधुओं पर भी पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है। सुरेश प्रधान पर आरोप है कि वह गिरोह चलाता है और जमीनों पर जबरन कब्जा करता है। सुरेश और उसके गुर्गों को जनपद स्तर पर भूमाफिया घोषित कर गैंग पंजीकृत किया गया है। गैंग लीडर सुरेश प्रधान पर पहले से ही करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पहले कई बार गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।



