बदायूं
Sawan 2023: यूपी के इस जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सोमवार तक बंद, कांवड़ यात्रा के चलते लिया फैसला

कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में सावन के प्रथम सोमवार पर कावंड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि कक्षा एक साथ आठ तक के विद्यालय शनिवार और सोमवार को बंद रहेंगे, वहीं मंगलवार को यथावत खुलेंगे।
शुक्रवार रात को जारी आदेश में उन्होंने सभी बीईओ को भी निर्देशित किया है कि वह इसका सख्ती से पालन कराएं। इस दौरान जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे।