अग्निवीर सेना भर्ती: फतेहगढ़ छावनी में फिजिकल टेस्ट 20 जुलाई से, 10 अभ्यर्थी होंगे शामिल; जानें जरूरी बातें

अग्निवीर सेना भर्ती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना भर्ती कार्यालय बरेली की अग्निवीर भर्ती रैली 20 जुलाई से फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ छावनी में शुरू होगी। अभ्यर्थियों के सर्वश्रेष्ठ चयन के उद्देश्य से रैली का आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ, स्टेशन कमांडेंट फतेहगढ़ छावनी और नागरिक प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।
एआरओ कर्नल अमित परब के मुताबिक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर (टेक्निकल), टेक्निकल और ट्रेड्समैन पद के लिए बारह जिलों के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड अभ्यर्थी की मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को स्वर्गीय ब्रहमा दत्त द्विवेदी स्टेडियम पर भर्ती तिथि पर रात एक बजे पहुंचने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें- ये कैसा प्यार: रोते रहे मासूम, प्रेमी के साथ चली गई पांच बच्चों की मां; पंचायत ने सुनाया था ये फैसला
कब किस जिले के अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल टेस्ट
एआरओ ने बताया कि 20 जुलाई को फर्रुखाबाद, 21 को बरेली, 22 को हरदोई, 23 को बदायूं, 24 को संभल, 25 को पीलीभीत और सीतापुर, 26 को शाहजहांपुर और बहराइच, 27 को लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और बलरामपुर के अभ्यर्थी जनरल डयूटी (जीडी) के लिए दौड़ लगाएंगे। अभ्यर्थी को एजेंट या दलाल के फेर में न पड़ने की चेतावनी दी है।