बदायूं

Budaun: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते अधिकारी को पकड़ा, भुगतान कराने के नाम पर प्रधान से लिए थे रुपये

Connect News 24

Anti corruption team caught officer taking bribe in budaun

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं में एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को दहगवां ब्लॉक के एपीओ अनुपम शर्मा को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा गांव उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री बॉल का निर्माण कराया गया था। उसके भुगतान की फाइल ब्लॉक में पड़ी थी। 

एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) अनुपम शर्मा पूरी फाइल देख रहे थे। वह भुगतान कराने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सोमवार को ग्राम प्रधान की सूचना पर एंटी करप्शन टीम ने एपीओ को पकड़ लिया। अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button