रामपुर
Amroha News: जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, अस्पताल में लगीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 19 Jul 2023 02:01 AM IST
रामपुर। रामपुर शहर में मौसम का मिजाज बदलने से मरीजों की अस्पतालों में भीड़ काफी अधिक लग रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में काफी भीड़ रही, जिससे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौसम में नरमी के साथ ही आए दिन वीपी, शुगर और अन्य रोगों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इसको लेकर अस्पताल में भीड़ लग रही है। मौजूदा समय में ओपीडी 250-300 तक चल रही है। इस दौरान पर्चा बनवाने के लिए भी काफी भीड़ रहती है। मंगलवार को भी भीड़-भाड़ अधिक देखी गयी। यहां पर्चा काउंटर पर भीड़ के चलते धक्कामुक्की भी हुई। जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने समझाकर कतारों में खड़ा कराया।


