बरेली

Bareilly News: शटरिंग गिरने के मामले में फर्म को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ा

Connect News 24

बरेली। कुतुबखाना पुल की शटरिंग गिरने के मामले में नगर निगम और सेतु निगम के अफसरों ने कार्यदायी संस्था को चेतावनी देकर जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। लापरवाही पर किसी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय नहीं की गई।

कोतवाली से कोहाड़ापीर तक 1,307 मीटर लंबे कुतुबखाना पुल का निर्माण हो रहा है। सोमवार को घंटाघर के निकट निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने की घटना हुई थी। इसका संज्ञान लेकर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने निर्माण की समीक्षा के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई। शटरिंग गिरने का मुद्दा उठा तो सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने निर्माण कर रही निजी फर्म के अभियंताओं को कार्रवाई की चेतावनी दी। निजी फर्म के अभियंता ने अपना बचाव करते हुए मामला मजदूरों पर टाल दिया।

अभियंता ने बताया कि कई मजदूर कहने के बाद भी हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे मजदूरों से काम न लिया जाए। बैठक में निजी फर्म की ओर से 16 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने का मुद्दा उठाया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि बजट आ गया है। एक-दो दिन में ही फर्म को मिल जाएगा। बैठक में सेतु निगम और स्मार्ट सिटी के अफसर मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button