पीलीभीत

Pilibhit News: जूनियर में मयंक, सीनियर में आसिफ का प्रोजेक्ट चयनित

Connect News 24

Mayank's project selected in junior, Asif's project selected in senior

ड्रमड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चो को दिए गये प्रमाण पत्र व मौजूद ​

पीलीभीत। स्थानीय समस्याओं का निष्कर्ष शोध पत्र के माध्यम से जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत करने वाले दो बाल वैज्ञानिकों का प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चुना गया। मुख्य अतिथि सहित अन्य स्टाफ ने दोनों छात्रों को बधाई दी।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की ओर से शनिवार को ड्रमंड इंटर कॉलेज में प्रोजेक्टों का प्रदर्शन दो वर्गों में प्रदर्शित किए गए। जूनियर में 10 से 14 वर्ष और सीनियर में 14 से 17 वर्ष की आयु के 52 बच्चों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना के छह उपविषयों पर छात्र-छात्राओं ने तीन माह की कड़ी मेहनत से लघु शोध पत्र तैयार कर प्रस्तुत किया।

सीनियर वर्ग में आसिफ, दानिश, मुस्कान, सिद्दी श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इसमें आसिफ प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चुना गया। वहीं जूनियर वर्ग में मयंक पांडेय, सहज प्रीत कौर, पल्लवी ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इसमें बेनहर गुरुकुल के मयंक का प्रोजेक्ट चुना गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने दोनों छात्रों को बधाई दी।

जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब चंद्रपाल गंगवार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में छात्र अपनी स्थानीय समस्याओं को वैज्ञानिक विधि से हल करते हैं और अपने साथी एवं समाज के सहयोग से उस समस्या का हाल सुझाते हैं। डॉ. नजमुल रहमान, प्रभात गुप्ता, नीतू सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, आरपी गंगवार, सर्वेश गंगवार ने शोध पत्रों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान राजकुमार, गुरु सेवक सिंह, आंजनेय पांडेय, एकता गुप्ता, आसना सिंह, विकास मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button