बरेली

पुरानी पेंशन बहाली की मांग: बिहार से बरेली पहुंची अटेवा की जागरूकता यात्रा, कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

Connect News 24

ATEWA awareness yatra reached Bareilly for demand restore the old pension

अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कर्मचारियों को किया संबोधित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ऑल टीचर्स एंड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) एवं नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन की ओर से जागरूकता यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत बिहार से हुई थी। शुक्रवार को अटेवा की जागरूकता यात्रा बरेली पहुंच गई। यहां कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ अपनी आवाज को बुलंद रखने का एलान किया।

अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने 1 जून 2023 को बिहार के चंपारण से पुरानी पेंशन बहाली के लिए जागरूकता यात्रा प्रारंभ की थी, जो 12 जून को दिल्ली में जनसभा के साथ समाप्त होगी। शुक्रवार को जागरूकता यात्रा बरेली पहुंची। यहां सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने यात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की। पुरानी पेंशन बहाल करो… के नारे लगाए।  विजय कुमार बंधु ने कर्मचारियों को संबोधित किया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button