रामपुर

Azam Khan News: तड़के अचानक खुले जेल के दरवाजे, आजम और अब्दुल्ला के चेहरे पर छाई उदासी.. मां तजीन रह गई अकेले

Connect News 24

Azam Khan News: Suddenly doors of jail opened, sadness on faces of Azam and Abdullah

रामपुर जेल से सीतापुर और हरदोई के लिए जाते आजम खां और अब्दुल्ला आजम
– फोटो : संवाद

विस्तार

इसे समय की मार ही कहा जाएगा कि सपा नेता आजम खां का परिवार रविवार को अलग-थलग पड़ता हुआ दिखा। सात साल की सजा काट रही डाॅ. तजीन फात्मा को उनके पति आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला को अलग थलग कर दिया गया। तीनों लोग अब अलग-अलग जेल में ही अपनी सजा काटेंगे।

तीनों को रात में नहीं, बल्कि सुबह के वक्त ही शिफ्टिंग की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद तीनों नेताओं के चेहरे पर उदासी छा गई। सपा नेता आजम खां अपनी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं।

18 अक्तूबर को एमपीएमएलए कोर्ट ने उनको सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को रामपुर जेल भेज दिया गया था। रामपुर जेल में जाने के बाद से ही यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि तीनों को रामपुर से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है।

सुरक्षा कारणों से यह बात सामने आ रही थी कि शिफ्टिंग का आदेश कभी भी आ सकता है। शनिवार की रात में आजम और अब्दुल्ला की शिफ्टिंग का आदेश पुलिस प्रशासन को मिल गया था। आदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया। सीओ बिलासपुर रवि खोखर व सीओ स्वार अनुज कुमार मय फोर्स के सुबह करीब चार बजे रामपुर जेल पहुंच गए थे।

इसके बाद जेल के दरवाजों को खुलवाया गया और फिर आजम और अब्दुल्ला को शिफ्टिंग की जानकारी दी गई। सूत्रों के अनुसार अचानक जेल बदले जाने से आजम व अब्दुल्ला का चेहरा लटक गया। इसके बाद दोनों ही पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकल आए।

दोनों को अलग अलग गाड़ियों में बिठाकर सीतापुर और हरदोई के लिए रवाना कर दिया गया। यहां पर तजीन फात्मा को सुबह करीब छह बजे के आसपास मामले की जानकारी दी गई। पति और बेटे को दूर भेजे जाने के बाद उनका भी चेहरा लटक गया।

अदीब ने आजम से पूछा अम्मी कैसी हैं

जेल शिफ्टिंग की सूचना मिलने के बाद सपा नेता आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम खां जेल पहुंच गए। उन्होंने जेल से निकलते वक्त अपने पिता आजम से अपनी अम्मी (डाॅ. तजीन फात्मा) के बारे में पूछा, जिस पर आजम ने हाथ हिलाकर कुछ जवाब दिया। जाते जाते आजम से उनकी मुलाकात भी हुई। इस दौरान आजम ने अदीब से चादर भिजवाने को कहा, जिस पर अदीब ने हामी भर दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button