B.Ed Entrance Exam: शाहजहांपुर में पहली पाली में 297 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, बदायूं में 255 गैरहाजिर

सघन तलाशी के बाद दिया गया परीक्षा केंद्र में प्रवेश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन शाहजहांपुर जिले के नौ केंद्रों पर किया गया। गुरुवार सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक पहली पाली की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 3922 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 297 परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी व एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने बताया कि पहली वाली की शिक्षा शांतिपूर्ण और शुचिता पूर्वक संपन्न हुई है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।
ये भी पढ़ें- महिला सिपाही का शोषण: पुलिसकर्मी पति ने छोड़ा साथ, सीओ पद से रिटायर ससुर ने कर डाली शर्मनाक करतूत
परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की केंद्रों के गेट पर ही सघन जांच की गई। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रिक डिवाइस लेकर जाने पर प्रतिबंध रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों की तैनाती रही।
परीक्षा देने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली पाली का पेपर ठीक रहा। प्रथम पेपर में हिंदी, सामान्य ज्ञान और दूसरे में रीजनिंग तथा गणित के सवाल पूछे गए।