बदायूं
बदायूं में घूसखोर लेखपाल गिरफ्तार: किसान से मांगी थी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिसौली तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक लेखपाल रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि लेखपाल आदित्य तोमर तहसील क्षेत्र के गांव बीरमपुर पर तैनात है। मकरंदपुर गांव का एक किसान कई दिन से जमीन की नफत (नाप) कराने की मांग कर रहा था। जमीन की नाप कराने को लेकर लेखपाल ने उससे रिश्वत मांगी थी।
किसान ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम बरेली को सूचना दे दी। बृहस्पतिवार को जैसे ही किसान ने लेखपाल के कमरे पर आकर रुपये दिए, तभी एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पकड़ लिया। टीम लेखपाल को लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंच गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।