Bareilly: उपहारों ने बढ़ाया मेधावियों का हौसला, सम्मान ने बिखेरी मुस्कान, अमर उजाला ने भी नवाजा

मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने होनहारों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से हुई। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने अतिथियों से मेधावियों का परिचय कराया। जिले में टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्र क्षितिज सक्सेना और रोहित यादव समेत सभी मेधावियों को जिले का गौरव बताया।
कार्यक्रम में सांसद-विधायक हुए शामिल
सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह और डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने मेधावियों से उनकी भविष्य की योजनाओं पर बात की। अभिभावकों को बधाई दी। अपने फैसले थोपने के बजाय बच्चों की रुचि को प्राथमिकता देने की सलाह दी। मेधावियों को शासन की ओर से मेडल, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट दिए गए।



