बरेली
रिश्वत लेते रोडवेज का बाबू गिरफ्तार: अनुबंधित बस का परमिट जारी करने के नाम पर लिए थे 10 हजार रुपये

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, लेकिन भ्रष्टाचार का दीमक अभी लगा हुआ है। बरेली में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने रुहेलखंड डिपो के बाबू जगमोहन यादव को दस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि जगमोहन यादव अनुबंधित बस का परमिट जारी करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। बस मालिक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की थी। इस पर एंटी करप्शन टीम ने जगमोहन को उनके दफ्तर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में रुहेलखंड डिपो में खलबली मच गई।



