बैडमिंटन : 24 खिलाड़ी अगले चक्र में

गांधी स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज उत्तरप्रदेश सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें प्रदेश के कई जनपदों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 24 खिलाड़ियों ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में सहारनपुर के निखिल कुमार, आगरा के विकास आनंद, नोएडा के आदित्य वर्मा, लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा, पीलीभीत के अभिजीत सिंह, वाराणसी के आकाश सिंह, नियर नेहवाल, आरुष श्रीवास्तव, आजमगढ़ के राहुल कुमार शाह, प्रतीक श्रीवास्तव, जौनपुर के अभय प्रताप, बांदा के सौरभ वर्मा, आगरा के आयुष राज गुप्ता, जुनैद अंसारी, बस्ती के शिवम कुमार मिश्रा, मेरठ के आयुष गर्ग, नोएडा के हर्षित तोमर, विष्णुकांत, गाजियाबाद के धीरज, गोरखपुर के शिवम श्रीवास्तव, लखनऊ के मोक्ष सारस्वत, वाराणसी के अभियांश सिंह, भूमेश और बरेली के शौर्य वर्मा ने अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता से पूर्व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक मंजीत सिंह, अध्यक्ष अनिल महेंद्रू, सचिव राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, संचालन उपाध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री आदि ने राज्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
प्रतियोगिता के रेफरी रवि दीक्षित, मैच कंट्रोलर मयंक कुमार, अजीत सिंह, इरशाद अहमद, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंशुल कुमार, मनीष कुमार, समर्थ राज और सुधांशु आदि मौजूद रहे।
–
30 तक चलेगी प्रतियोगिता
यूपी सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 30 अक्तूबर तक आयोजित चलेगी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 को होगा।

गांधी स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद