बरेली

बरेली: आधी रात घर में घुसकर युवक ने विधवा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Connect News 24

man molested the widow woman in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी कस्बा में एक मोहल्ले की रहने वाली विधवा महिला के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। 

पीड़िता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। पति की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। चार बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसके ऊपर है। एक फैक्टरी में वह नौकरी कर रही है। सोमवार रात वह घर में सो रही थी। देर रात नई बस्ती निवासी तस्लीम घर में घुस आया। उसने दुष्कर्म किया। डर की वजह से वह दो दिन तक शिकायत करने नहीं पहुंची।

बृहस्पतिवार को उसने घटना की जानकारी मोहल्ले वालों को दी। उन्होंने कार्रवाई के लिए थाने जाने को कहा। इसके बाद वह तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंची। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि आरोपी तस्लीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ फरीदपुर करेंगे।  


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button