Shahjahanpur News: स्काउट गाइड विंग ने निकाला शांति मार्च

शाहजहांपुर में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो का स्काउट गाइड विंग। संस्था
शाहजहांपुर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर स्काउट-गाइड विंग ने मार्च निकाला। साथ ही पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता हुई।
मार्च में विद्यार्थियों ने विश्व शांति के नारे लगाए। आठवीं कक्षा के छात्र मोहम्मद इजयान ने विश्व शांति के लिए प्रतिज्ञा दिलाई। इसके बाद प्राचार्य परवेज हुसैन, परास्नातक शिक्षक विजय पाल, स्काउट ट्रेनर सुधांशु वर्मा (एसडब्ल्यूबी), प्रशांत कुमार, गाइड कैप्टन रेनू बाला के साथ विद्यार्थियों ने विद्यालय में स्थित शिशु मंजरी में पौधरोपण किया।
प्राचार्य परवेज हुसैन ने कहा कि हम सबको अपने मन, कर्म और वचन से किसी का भी अहित नहीं करना है। हमेशा सच्चाई के मार्ग का ही अनुसरण करते हुए विश्व शांति के लिए प्रयास करते रहना है। कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में स्काउट मुदित त्रिवेदी, स्कंद तिवारी, विवेक कुमार, तेजस दीक्षित, गाइड आर्या गुप्ता, अविजिता, अपूर्वा श्रीवास्तव, रौनक त्रिवेदी, रितिका, वैष्णवी रस्तोगी आदि का योगदान रहा।