पीलीभीत

Pilibhit News: दो घरों से नकदी और जेवर चोरी

Connect News 24

Cash and jewelery stolen from two houses

चोरो द्धारा बिखेरा गया समान ।

पूरनपुर। चोरों ने पूरनपुर देहात के दो घरों से 20 हजार की नकदी समेत हजारों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है।

पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका निवासी बाइक मिस्त्री हामिद ने बताया कि रात को परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। दीवार फांदकर घुसे चोर ने कमरे की कुंडी खोलकर अलमारी से 15 हजार रुपये, सोने की दो जोड़ी झुमकी, चांदी की दो जोड़ी पायल, मांग पट्टी, टीका, चांदी के बिछिया आदि चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि पड़ोस में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है।

दूसरी घटना पूरनपुर देहात के भूड़ गौंटिया मोहल्ले के एक बंद घर में हुई। नसरुल्ला की पत्नी नजमा ने बताया कि उनकी पुत्री यासमीन परिवार के साथ मजदूरी करने गुजरात गई है। 20 सितंबर को चोरों ने उसके घर में घुसकर अलमारी में रखीं चांदी की चार अंगूठी, चांदी का एक पेन, सोने के झाले, दो जोड़ी चांदी की पायल, बच्चों के खड़ुआ और पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button