बरेली

Bareilly: बैंक मैनेजर बोला- बच्चा पैदा नहीं हो सकता तो पत्नी का खर्चा क्यों उठाऊं; साथ रखने से किया इनकार

Connect News 24

Bank manager husband refused to keep his wife with him for not having a child in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में निजी बैंक का शाखा प्रबंधक शारीरिक दिक्कतों की वजह से पिता नहीं बन सका तो उसने पत्नी को ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वो दूसरी शादी करने की धमकी देकर दहेज की मांग करने लगा। पत्नी ने पति के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा है कि पति ने संतान न होने की स्थिति में उसका खर्चा उठाने से भी इनकार कर दिया है।

करगैना की तिरुपति धाम कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 2014 में उसकी शादी बैंक कर्मी रामगोपाल सोनकर से हुई थी। पति दहेज से खुश नहीं था और कुछ दिन बाद ही सात लाख रुपये मांगने लगा। इस बीच महिला के पति का स्थानांतरण फर्रुखाबाद और फिर बरेली हो गया। बरेली आकर भी पति उसे प्रताड़ित करता रहा। पंचायत के बाद महिला के परिजनों ने उसके पति को 50 हजार रुपये दिए और परिवार को आगे बढ़ाने की सलाह दी। काफी समय बाद भी पत्नी को गर्भधारण नहीं हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button