बदायूं

Budaun News: फैंसी ड्रेस में बच्चियों ने मन मोहा

Connect News 24

Girls mesmerized in fancy dress

उझानी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बच्ची। संवाद

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को बच्चों ने लघु नाटिका के जरिए मजदूरों की दिक्कत उजागर की। साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से मन मोह लिया।

विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने मजदूर दिवस के बारे में बच्चों को अवगत कराया। कहा कि समाज में मजदूरों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर उनकी भावनाओं को बयां कर दिया। इसके अलावा छोटी कक्षाओं के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर समां बांध दिया। प्रतिभागियों में युगनेश अग्रवाल, अनिका यादव, शिवानिका, ज्योतिका, आयांश, गुरलीन आदि का प्रदर्शन सराहा गया। इस मौके पर वाईके सिंह, रिधिमा थरेजा, सुगंधी जौहरी, सना मखीजा, पूजा सक्सेना, गीतू, ज्योति दास, रूचि, जरीना, सिमरन वर्मा, पूजा गुलाटी, शिवानी गुप्ता आदि मौजूद थीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button