बरेली

Bareilly: कार सवारों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, फिर थाने में समझौता

Connect News 24

Car riders beat up e-rickshaw driver in Bareilly

ई-रिक्शा चालक मुन्ना
– फोटो : अमर उजाला

बरेली के प्रेमनगर में ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने चालक की पिटाई कर दी। इससे चालक चालक घायल हो गया। पुलिस की मौजूदगी में भी कार सवारों ने हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां दोनों में समझौता हो गया।

बांके की छावनी निवासी मुन्ना ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ई-रिक्शा से कुदेशिया फाटक पर सवारी छोड़ने के बाद घर जा रहा था। एक मैरिज होम के नजदीक कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। 

ये भी पढ़ें- दहेज के लिए जिंदा जलाया: मरने से पहले विवाहिता ने दिया बयान, सास-ससुर और पति ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग

चालक ने विरोध किया तो कार सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने चालक मुन्ना को पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह जान बचाकर घायल पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे तो हंगामा हो रहा था। 

पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई, जहां उनका समझौता हो गया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि चालक ने समझौता कर लिया है। अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button