Bareilly: नशे में धुत पति ने शिक्षिका पत्नी पर झोंका फायर, माता-पिता को बट से पीटकर किया घायल

बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज
– फोटो : ट्विटर
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पति ने शिक्षिका पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। बीच-बचाव कराने आए माता-पिता को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। तहरीर मिलने पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से बागपत निवासी विजेयता ने बताया कि वह थाना बिथरी चैनपुर की इंटरनेशनल सिटी कॉलोनी में पति कपिल राणा के साथ रहती हैं। उनकी तैनाती बदायूं के प्राथमिक विद्यालय फीरोजपुर में सहायक अध्यापक पद पर है।
ये भी पढ़ें- UP: जेल प्रशासन की नींद हराम, हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम, 3 साल इसी जगह रहा था अशरफ, तीखे-चटपटे व्यंजन…
विजेयता ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। अक्सर सास-ससुर के साथ गालीगलौज करता है। 28 सितंबर की रात करीब नौ बजे कपिल राणा शराब पीकर घर आया और सबको परेशान करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन कारतूस मिस हो गया।
बीच-बचाव कराने पर सास शांति और ससुर बहापाल को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने डायल 112 पर कॉल की तो आरोपी पति पुलिस के आने से पहले जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।



