बरेली

Bareilly: फाइल स्टार होटल में अच्छी नौकरी का झांसा देकर युवक को भेजा ओमान, वहां कराया गया गंदा काम

Connect News 24

fraudster sent the young man of bareilly to Oman on the pretext of a good job

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के एक युवक को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने उसकी विधवा मां से रुपये ऐंठ लिए। उसके बेटे को टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया, लेकिन उससे वहां शौचालयों की सफाई कराई गई। इस मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

कोतवाली के अहमद अली तालाब निवासी तबस्सुम ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है, वह सिलाई करके जीवनयापन करती है। तबस्सुम ने बेटे कुनाल की नौकरी लगवाने के लिए सैलानी निवासी मोहम्मद जफर से संपर्क किया। जफर ने बताया कि उसने कई लोगों की विदेश में नौकरी लगवाई है।

जालसाज ने लिए थे 70 हजार रुपये 

महिला ने बेटे को विदेश भेजने के लिए जफर के खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। साथ ही 20 हजार रुपये नकद दिए। जफर ने महिला से कहा कि कुनाल को ओमान की राजधानी मस्कट स्थित पांच सितारा होटल में हाउस कीपिंग की नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद जफर ने कुनाल को ओमान भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button