बरेली

Bareilly Fire: चार लोग जिंदा जल गए, बाकी ने भागकर बचाई जान, फैक्टरी प्रबंधन बचाता रहा कीमती सामान

Connect News 24

People saved their lives by running but factory management kept saving valuable things in bareilly

घटनास्थल पर पड़े मजदूरों के टिफिन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बुधवार रात अशोका फोम फैक्टरी की मशीन में धमाके बाद लोहे के एंगल पर टिका ढांचा थोड़ी ही देर में भरभराकर ढह गया। इस बीच मजदूरों का जोर जान बचाने और प्रबंधन का जोर कीमती माल बचाने पर रहा। इसे लेकर लापता लोगों की तलाश को बेचैन परिजनों की फैक्टरी प्रबंधन के लोगों से तीखी तकरार हुई।

लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित अशोका फोम फैक्टरी में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग में चार मजदूर जिंदा जल गए। परिजनों के हंगामे के बाद रेस्क्यू में लगी टीमों ने देर रात उनके अवशेष फैक्टरी के अंदर से निकाले। शर्मनाक बात यह रही कि जब आग लगी तो फैक्टरी प्रबंधन के लोग कीमती सामना बचाते रहे, लेकिन लोगों की जान की परवाह नहीं की। 

फैक्टरी के अंदर थे करीब 50 मजदूर 

फोम फैक्टरी लोहे के भारी भरकम एंगल पर बनाई गई था। इसके ऊपर लोहे की ही मोटी चादर छत की तरह इस्तेमाल की गई। फैक्टरी के दो प्लांट हैं। इनमें से एक प्लांट में हादसा हुआ। चश्मदीद मजदूरों के मुताबिक जिस प्लांट में शाम सात बजे मशीन में धमाका हुआ, वहां का पूरा ढांचा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान आठ बजे की शिफ्ट खत्म होने में कुछ देर थी और करीब 50 मजदूर अंदर थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button