बरेली

Bareilly: ‘मेरा अपहरण नहीं हुआ, बीमार भाई को देखने गई थी’; मुकदमा दर्ज होने के बाद थाने पहुंची विवाहिता

Connect News 24

woman returns her home after kidnapping case registered against mother and brother in bareilly

खुशबू बानो उर्फ खुशबू सक्सेना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के भोजीपुरा थाने में मां और भाई के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भदोही (संत रविदासनगर) निवासी खुशबू बानो उर्फ खुशबू सक्सेना शुक्रवार को ससुराल लौट आई। उसने अपहरण का आरोप गलत बताया। खुशबू ने कहा कि वह अपनी मर्जी से बीमार भाई को देखने गई थी। उसका अपहरण नहीं हुआ था। 

खुशबू बानो का फेसबुक के जरिये विशाल सक्सेना से संपर्क में हुआ था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। पिछले माह 11 अक्तूबर को वह विशाल के साथ बरेली आई और अगस्त मुनि आश्रम पहुंची। यहां पंडित केके शंखधार के सामने उसने धर्म परिवर्तन कर विशाल से शादी कर ली। अपना नाम खुशबू सक्सेना कर लिया। 

ये भी पढ़ें- जल्दी कराएं द्वारचार: इस शहर में रात 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे, आधे घंटे में पहुंचना होगा बरातघर

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button