बरेली
Bareilly News: 14 साल के किशोर की गला काटकर हत्या; रात फोन पर बात करते हुए घर से निकला, सुबह मिली लाश

मृतक सोनू का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला क्षेत्र में एक किशोर की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव तालाब किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने किसी भी रंजिश ने इनकार किया है।
थाना आंवला क्षेत्र के गांव दिगोही निवासी प्रमोद श्रीवास्तव के 14 वर्षीय पुत्र सोनू का शव गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई। सोनू के पिता मेहतन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात नौ बजे करीब सोनू के मोबाइल पर किसी ने कॉल की।



