बरेली
Bareilly News: 148 शोधार्थियों को दी जाएगी उपाधि, 79 मेधावियों को मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:57 AM IST
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को कार्य परिषद की आपात बैठक कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें 11 सितंबर से छह नवंबर के बीच हुई मौखिक परीक्षा के आधार पर 148 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान किए जाने के बारे में परिषद को अवगत कराया गया। साथ ही 79 मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। इसके बाद दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। इसमें सर्टिफिकेेट, मेडल, वार्षिक रिपोर्ट, टेंट व अन्य तैयारियों की जानकारी ली गई। 600 महाविद्यालयों में दीक्षांत समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। संवाद



