बरेली

Bareilly News: नए सत्र की संबद्धता में शामिल नहीं मंडल के 19 फार्मेसी कॉलेज

Connect News 24

बरेली/लखनऊ। प्रदेश में डीफार्मा के नए संस्थान शुरू करने के लिए जारी एनओसी में गड़बड़ी मिलने पर शासन ने 427 संस्थानों को नए सत्र की संबद्धता प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इसमें बरेली मंडल के भी 19 फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं। पिछले दिनों शासन ने इनकी एनओसी निरस्त की थी। कॉलेजों ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) और न्यायालय की शरण ली है।

प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव राकेश वर्मा के मुताबिक जिन 427 कॉलेजों की एनओसी निरस्त हुई है वे संबद्धता प्रक्रिया में नहीं शामिल हो सकेंगे। शपथ पत्र लेकर एक हजार से अधिक संस्थानों को एनओसी जारी करने की शिकायत मिली थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने कॉलेजों की जांच की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने 427 कॉलेजों की एनओसी निरस्त कर दी थी।

बरेली के ये 13 कॉलेज संबद्धता से बाहर

आला हजरत फार्मेसी काॅलेज देवरनिया, एलबीएस ग्रुप ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज हरदुआ नवाबगंज, एशियन फार्मेसी कॉलेज नवाबगंज, एसडी फार्मेसी कॉलेज रिठौरा, कोपल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, नवाबगंज, गीता कॉलेज ऑफ फार्मेसी दौलतपुर भुता, जेएंडए इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बहेड़ी, बाबा फरीद कॉलेज ऑफ फार्मेसी फरीदपुर, मोहन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी आंवला, स्टार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी फरीदपुर, एएनए इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी अगरास रोड, विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी दोहना टोल, फातिमा लियॉन कॉलेज पदारथपुर।

बदायूं के तीन, शाहजहांपुर के दो

पीलीभीत का एक कॉलेज सूची में

बदायूं के एसएएफई कॉलेज ऑफ फार्मेसी रेहतोल, बीआरपीवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी उझानी, डीएमपीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी बिल्सी। पीलीभीत के श्री महेश मोहिनी मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी पूरनपुर, शाहजहांपुर के गंगाराम सेठ फार्मेसी कॉलेज गुल्ला कलान, सावित्री देवी फार्मेसी कॉलेज पुवायां की संबद्धता भी नए सत्र में शामिल नहीं की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button