Bareilly News: गोदाम से 20 बोरी धान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:19 AM IST
आंवला। मोहम्मदपुर पथरा गांव में चोर एक गोदाम की दीवार में नकब लगाकर अंदर रखा 20 बोरी धान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। अब तक चोरों का पता नहीं चला है।
थाना भमोरा क्षेत्र के सेंधा गांव निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि मोहम्मदपुर पथरा गांव में सड़क किनारे मार्केट बनी हुई है। दुकानों के पीछे अनाज रखने के लिए गोदाम बना हुआ है। यहां धान बोरियों में भरकर रखा गया था। बुधवार रात पीछे की दीवार में नकब लगाकर गोदाम में घुसे चोर अंदर रखा धान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह यहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। तुरंत ही उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि 29 सितंबर को चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी-जेवरात चोरी कर लिए थे। 11 अक्तूबर की रात इसी गांव के मूलचंद व किराना व्यापारी कल्लू सक्सेना की दुकान और प्रदीप प्रजापति के स्पेलर को निशाना बनाया। ग्राम प्रधान परशुराम ने बताया कि चार दिन पहले भी चोर एक घर के बाहर खड़े इंजन से अल्टीनेटर चुराकर ले गए। इनमें से एक भी घटना का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक आंवला राजकुमार शर्मा ने बताया कि टीमें लगाई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।



