बरेली

Bareilly News: आज मंडराएंगे बादल, कल हल्की बारिश के आसार

Connect News 24

बरेली। सोमवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर करना शुरू कर दिया था। दिन में तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद 41.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इधर राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ घिरने, बादल मंडराने और अगले करीब चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

सोमवार दोपहर में भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर आवाजाही करीब 50 फीसदी तक कम रही। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों की हवा का एक बार फिर शहर में प्रवेश का माहौल बन रहा है। अनुकूल माहौल बनने पर मंगलवार सुबह तेजी से हवाएं शहर में प्रवेश करेंगी। इससे बादल घिरेंगे। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बारिश के भी आसार हैं। कमोवेश यही स्थिति अगले करीब चार दिन तक जारी रहने की संभावना जताई है। इससे लोगों को तपिश से काफी निजात मिलेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button